suji ka halva recipe

हेलो दोस्तों आज हम बनायेगे घर के सभी लोगो की पसंद की मिठाई जो बनाने इतनी आसान है और खाने में इतनी टेस्टी क्या बताये वो है सूजी का हल्वा  आप इसे जब चाहे तब बना सकते इसे बनाने बहुत कम समय लगता हैकिसी महमान के आने पर आप नास्ते में या रात्री के खाने में मीठे के तोर पर बना सकते है या बच्चो की जन्म दिन की पार्टी में ये बड़ो के साथ बच्चो को बेहद पसंद आता है भारत में तो नवरात्री में समय कन्याओ को कन्या भोजन में मीठे में खीर और सूजी का हल्वा प्रसाद में परोसा जाता है
सूजी हल्वा बनाने में बहुत कम सामग्री का उपयोग किया जाता है

आवश्क सामग्री 

1 कप मोटे दाने की सूजी
4 से 6  चम्मच घी  
 2 कप पानी या दूध 
1/2 कप चीनी 
10 से 15 काजू 
1/2 बारीक कटा नारियल 
10  से 12 किसमिस 
1 चुटकी इलायची पाउडर 
5 से 6 बादाम 

बनाने की विधि

सूजी का हलवा बनाने के लिए हम एक कड़ाई को गैस पर या किसी भी आंच में गरम करे कड़ाई में घी डाले घी को गर्म करे घी गर्म हो जाये तो इलायची पाउडर डाले और तुरत ही सूजी भी डाले आंच को मीडियम करे और सूजी को चमचे लगता चालते रहे ताकि सूजी जले न 
सूजी को हल्का लाल होने तक भूने इसे भूनने में 5 से 6 मिनट लगेंगे सूजी के साथ आधे  नारियल काजू बादाम को भी भून ले 
जब सूजी भून जाये तो उसे एक प्लेट में निकल ले सूजी जब भून जाती हो उसमे से भूनने की महक आने लगती है 
गैस बंद न जिस कड़ाई में सूजी भूनी थी अब उसी कड़ाई को गैस पर रखा कर पानी डाले पानी का एक उबाल आने 
एक उबाल आते ही  भूनी हुई सूजी को कड़ाई में डाले गैस को थीम करे और सूजी को पानी में अच्छे मिक्स करे ताकि सूजी की घुठलिया न रहे जब सारा पानी सूजी द्वारा सोख लिया जाये तब उसमे चीनी डाले और मिक्स करे चीनी डालने से सूजी थोड़ी पतली हो जाएगी जब सूजी अच्छे से घुल जाये तो दो तीन चम्मच घी और डाले और मिक्स करे अब गैस को बंद कर दे और चमचे से हलवे को एक दो बार और चलाये ताकि निचे से चिपके न  
अगर आप तुरंत खाना या परोसना चाहते है तो खाने की एक कटोरी में थोड़ा हलवा निकले ऊपर से बचाये हुए नारियल काजू बादाम किसमिस को थोड़ा सा डाल कर सजा ले 
अगर आप को ठंडा कर के खाना है तो सारे हलवे को एक थाली में फैलाये और चमचे से एक सा  करके ऊपर से काजू बादाम किसमिस नारियल डाल कर चाकू से पीस काट ले  

परोसे 

आप के पास अगर बड़े दाने की सूजी नहीं है तो आप बारीक सूजी को ले सकते है 
पानी के जगह ढूध भी ले सकते है 
अगर आप जो कोई और ड्राय फुरूट पसंद है तो भी डाल सकते है 

Comments