farsee puri

फ़ारसी पूरी एक गुजराती पूरी है जिसे आप हल्की भूख लगने पर या चाय के साथ खा सकते है आप लंच में बच्चो के टिफ़िन में रख सकते है आप जब कही बाहर घूमने जाये तो भी इन्हे ले कर जा सकते है क्योकि तीन दिन चार दिन या पांच दिन नहीं बल्कि एक दो महीने ख़राब नहीं होती सब इन्हे जिस डिब्बे हवा न लगे उसमे रखना है ये खाने नमकीन और कुरकुरी होती है आप इसे होली दिवाली आदि त्योहारों पर बनाये
खाना चाहे कोई भी बस उसे बनाने का तरीका अलग होता है उसे बनाना कोई  कठिन काम नहीं है चलो तो बनाना शुरू करते है 

आवश्क सामग्री 

250 ग्राम मैदा 
50 ग्राम सूजी बारीक 
नमक स्वाद अनुसार 
1 छोटी चम्मच कूटी काली  मिर्च 
आधा कप से कम घी या तेल 
जीरा दाने 1 चम्मच 
1 छोटी चम्मच अजवायन 
5 से 6 काजू 
फ़ारसी तलने के लिए तेल या घी 

फ़ारसी पूरी का आटा लगाये

मैदे को एक बाउल में छान कर साफ करे सूजी को भी एक प्लेट में साफ करे और दोनो को मिला ले जीरा और अजवाइन को बेलन से या खल बट्टे से थोड़ा पीस ले बारीक न करे काजू को भी दरदरा पीस ले अब इन्हे भी मैदे में डाले नमक डाले एक दो हाथ से बार मिलाये अब तेल या घी डाले और दोनों हाथो से अच्छे से खूब मिलाये इसे मिलाने में जल्द बाजी न करे क्योकि जब तक तेल  मैदा अच्छे से मिक्स नहीं होता तब तक आपकी फ़ारसी नरम नहीं बनेगी अगर ये अच्छे से मिलाओगे तो दिखने में नरम और खाने में नरम रहती है 
मैदा सूजी और तेल को मिलाने 5 से 7  मिनट तक मिलाये अब पानी थोड़ा गुनगुना कर ले और और आटे में थोड़ा थोड़ा कर के डाले और सख्त आटा गूँथ ले अब आटे को एक सूती कपड़े से ढक कर 20 मिनट के लिए रख दे  

फ़ारसी पूरी बनाये

जो आटा हमने गूथा था   उसे निकाले और एक बार फिर दोनों हाथो से खूब मसले और अब आटे की गोल गोल 4 लोई बना ले लोई को चकले पर रख कर हाथ से गोल कर के दबा दे और बेलन से बेल लेबेलते समय किनारो से पट्टे गी क्यको को आटा कड़ा है इसे पतला न बेले मोटा ही रहने दे अब इसकी किसी ढ़कन से गोल या चाकू से चोकोर काट ले अब चाकू से चम्मच से बीच बीच में छेद कर दे ताकि ये फूले  न इसी तरह आधी सी पूरी बेल ले
अब गैस को चालू कर के कड़ाई को गरम करे तेल डाले तेल इतना डाले जितने में पूरी अच्छे से डूब जाये तेल को मीडियम आंच पर गरम करे तेल को मीडियम आंच पर भी ज्यादा गर्म न करे तेल को हल्के गर्म होने पर पूरी को डाले
पूरी को थोड़ा मीडियम आंच पर सेकने के बाद गैस को धीमा कर दे और पूरी को इसे सिकने में चार पांच मिनट लगेंगे इसका कलर लाल न करे सुनहरा ही रहने दे एक बार में जितनी पूरी अच्छे से सिके उतनी ही डाले जाता न डाले नहीं तो ये अच्छे से नहीं सकेगी
एक पूरी को निकले और बीच से थोड़े और देखे आटा चिपक तो नहीं रहा है अगर नहीं चिपक रहा है तो जितनी पूरी डाली थी उन्हें एक प्लेट में कपड़ा या टिशू पेपर बीछा कर निकल ले और पूरी डाल कर उन्हें भी वैसा ही सेक लेफ़ारसी पूरी तैयार है
सारी पूरी को अच्छे से ठंडा करके एक डिब्बे में रख ले

सुझाव 

इसमें आप मैदा और बारीक सूजी को ही डाले गेहू का आटा नहीं 
आटा कड़ा ही गूथे इसमें आप चाहे तो खाने का सोडा भी डाल सकते है 
अगर आपके पास काजू नहीं है तो न डाले 
काली मिर्च की जगह सबूत लाल मिर्च भी डाल सकते है काली मिर्च की तरह इहे भी पीस ले 
नमक स्वाद अनुसार ही डाले 

परोसे 

आप इसे भेल के साथ  चाय के साथ खा सकते है हलकी भूख लगने पर खाये बच्चो को टिफन में भी रख सकते है पिकनिक पर ले जाये आप इसे कितने भी समय पहले बनाये ये दिनों या हप्तो में ख़राब हनी होते

Comments