Suji ke appe in hindi recipe

आज हम बनायेगे सूजी के रवा अप्पे जो खाने में बहुत ही टेस्टी होते है सूजी के रवा अप्पे बनाना बहुत ही आसान है आप इसे घर  पर बिगर अप्पम मेकर के बनाना सकते है बीएस दिखने में थोड़ा अलग रहते लेकिन बनाना बहुत आसान है इसे आप घर पर जो तवा यूज करते है उस पर भी बनाना सकते है मै दोनों तरीके से बनाना बताऊगी आप को जिस तरीके से आसान लगे बेसे बनाना सकते है रवा अप्पे आपके घर में सभी को बहुत पसंद आएंगे आप इसे किसी गेस्ट के आने पे नास्ते में बना सकते है आइये हम बनाते है रवा अप्पे और साथ ही नारियल की चटनी जिसके साथ अप्पे खाने का मजा कुछ और ही है

सामग्री 

  1. 2  कप छोटा दाना सूजी 
  2. 1 दही मथा हुआ 
  3. 1/2  चम्मच जीरा पाउडर 
  4. 1/2 चम्मच एनो फ्रूड साल्ट 
  5. 2 हरी मिर्च 
  6. 1/2 प्याज 
  7. 15 से 20 दाने  मटर (वैकल्पिक) 
  8. नमक स्वाद अनुसार 
  9. तेल 1 बड़ी चम्मच 
  10. 1 चुटकी सोडा 
  11. 1/2 धनिया करी पत्ता 
  12. आधा छोटा चम्मच राई 

नारियल की चटनी  सामग्री 

एक कप नारियल के टुकड़े 
दो हरी मिर्च 
दो साबुत लाल मिर्च 
नमक 
करी पत्ता 
10 से 15 मूगफली या काजू 
आधा कप से कम हरी धनिया 
राई 
घी या बटर

1 तवा पर बनाने की विधि 

अप्पे बनाने के लिए दो कप दही को एक गहरे बर्तन में लेते है और अच्छे से फेट लेते है दही ज्यादा दिनों का नहीं होना चहिये यदि ज्यादा दिन का दही है तो अप्पे खट्टेहो जायेगे इसलिए दही तजा होना ज्यादा अच्छा होगा 
जब दही अच्छे से फिट जाये तो बारीक सूजी डाले और मिक्स करे अगर पेस्ट ज्यादा  गाड़ा लगे तो थोड़ा थोड़ा पानी डाले पेस्ट को पतला न करे पेस्ट को 1 घंटे के लिए इसे रवा फूलने के लिए रख देंगे 
जब तक रवा फुले गा तब तक हम गैस को चालू कर के कड़ाई को गैस पर रख कर आधा चम्मच तेल डालते है तेल को गर्म करते है जब तेल गर्म हो जाये तो राई डाले करी पत्ता डाले थोड़ा भुनने दे
अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डाले जब प्याज भुनने लगे तो मटर डाले जब मटर और प्याज भून जाए तो गैस बंद कर दे और हरी कटी धनिया डाले और मिक्स कर ले 
जब पेस्ट अच्छे से फूल जाये और अगर आप को ज्यादा थिक लगे तो थोड़ा सा पानी या मठा डाल ले और मिक्स कर ले अब इसमें जो प्याज और मिर्ची का मसाला तैयार किया था
 उसे डाले और मिक्स कर ले अब तवे को गैस पर रखे और तवे पर तेल लगाए गैस को मीडियम रखे जब तवा गर्म हो जाये तो थोड़ा सा मिक्स किया बैटर डाले गैस को धीमा कर दे
एक मिनट सिकने दे और फिर अप्पे को पलट दे अप्पे जब दोनों तरफ से गोल्डन हो जाये उसे निकल ले तवे पर आप एक बार में चार अप्पे बनाना सकते है 

2 अप्पम मिकर में बनाने की विधि 

जिस तरह से हमने तवे के लिए पेस्ट बनाया था बीएस उसी तरह से पेस्ट बनाना है और गैस चालू कर के अप्पम मेकर को गैस पर रख कर तेल लगा लेगे और आप चाहे तो इसमें नीचे काजू के टुकड़े रख दे और अब जो पेस्ट बनाया ठौसे डाल दे सभी खानो में इसी पेस्ट को थोड़ा थोड़ा भर दे गैस को थीमा रखे ताकि अप्पे नीचे से जले न अप्पम मेकर को एक दो मिनट के लिए ढक दे
 दो मिनट बाद  ढ़कन को निकल कर देख ले और चम्मच से पलट दे और एक मिनट और पकने दे
एक मिनट बाद निकल ले रवा अप्पे तैयार है आप इसे टमेटो सॉस या नारियल चटनी के साथ नास्ते में या बच्चो के टिफन में रख सकते है की

चटनी कैसे बनाये 

नारियल की चटनी बनाने के लिए हम सबसे पहले काजू को  गैस पर कड़ाई रख कर घी डाल कर सेक ले गैस को मीडियम रखे ताकि घी जले न जब काजू गोल्डन हो जाये तो गैस को बंद कर दे 
 काजू को ठंडा होने दे जब काजू ठन्डे हो जाये तो एक छोटी कढ़ोरी में निकल ले
 अब उस कटोरी में नारियल के टुकड़े हरी मिर्च नमक  हरी धनिया डाल कर बारीक पीस ले
 अब  कड़ाई को गैस पर रख कर घी डाले घी को गर्म होने दे घी गर्म हो जाये तो राइ और करी पत्ता डाले राइ को पटकने दे 
जब राइ पटक जाये लाल साबुत मिर्च को डाले और गैस बंद कर दे अब इस तड़के को चटनी के ऊपर से डाले 
नारियल की चटनी तैयार है वे अप्पे के साथ खाने के लिए 

Comments