आज हम बनायेगे शिमला मिर्च मटर और आलू की टेस्टी सब्जी जो आप घर के सभी सदस्यों को बहुत पसंद आयेगी शिमला मिर्च की सब्जी को किसीआचनक आये महमान के आने पर झटपट बना सकते है ये बनाने में इतनी आसान है की जिससे कोई भी सब्जी बने या न बने शिमला मिर्च की सब्जी तो बना ही लेगा
आप इसे सादे चावल रोटी पूरी के साथ खा सकते है इसे बनाने में केवल 20 मिनट लगेगे
आप इसे सादे चावल रोटी पूरी के साथ खा सकते है इसे बनाने में केवल 20 मिनट लगेगे
आवश्क सामग्री
- शिमला मिर्च 250 ग्राम (एक सी साइज में कटी हुए )
- 2 मीडियम आलू (एक सी साइज में कटे )
- 1 प्याज मीडियम कद्दूकस
- 2 टमाटर कद्दूकस
- 1 चम्मच अदरक कद्दूकस
- 3 कलिया लहसून बारीक कटा हुआ
- मटर 50 ग्राम
- 2 तेज पत्ता
- कसूरी मैथी
- 1/2 कश्मीरी लाल मिर्च या लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 3 बड़े चम्मच तेल
- अमचूर पाउडर
- हरी बारीक कटी धनिया
- 5 काजू पीसे हुए
- जीरा
शिमला मिर्च बनाने की विधि
हम सारी सब्जियों को पहले साफ पानी में दो हाथो से घिस कर धोलेंगे ताकि सारी गंदगी पानी से साफ हो जाये
धूली हुई सब्जियों को एक प्लेट में रखले अब उन्हें काटना शुरू करे शिमला मिर्च को बीच से काट कर दो टुकड़े कर ले और उसके अंदर के बीज को निकल दे अब एक पीस में काट ले आलू कइ छिलके उतार ले और एक आलू के आठ टुकड़े कर ले अब अदरक प्याज को छील कर कद्दूकस करले उसी किसनी से टमाटर को भी कद्दूकस करले लहसून के भी छिलके उतार कर बारीक काट ले धनिया को भी बारीक काट ले
अब हम शिमला मिर्च बनाना शुरू करेंगे
एक कड़ाई को गैस पर रख कर हेस को चालू करे गैस को तेज ही रखे गैस पर रखी कड़ाई में तीन बड़ी चम्मच तेल डाले तेल को गरम होने दे जब तेल गर्म को जाये तो तेल में आलू को डाल कर पका ले आलू को नरम होने तक पकाये अगर आलू ज्यादा लाल हो रहे है तो गैस को धीमा कर ले जब आलू पक जाये उंहे एक प्लेट में निकल ले अब उसी तेल में हम शिमला मिर्च डालेंगे और नरम होने तक पकाये इन्हे पकने 2 मिनट ही लगेगे
जब शिमला मिर्च पका जाये उसे भी आलू की प्लेट में निकल के
अब कड़ाई का तेल अगर आप को ज्यादा लगे तो थोड़ा कम कर ले अब उसी कड़ाई में लहसून डाले लहसुन को लाल होने तक भूने करी पत्ता जब लहसुन लाल हो जाये तो जीरा अदरक प्याज डाले प्याज को अच्छे से तले प्याज जब लाल होने लगे तो धनिया पाउडर कश्मीरी लाल मिर्च हल्दी पाउडर डाले एक बार चमचे से मिलाये और टमाटर डाल दे टमाटर को मसालों में अच्छे से मिलाये और जब तक टमाटर का सारा पानी भाप बन कर बाहर न निकल जाये तब तक भूने
टमाटर को पकाने के लिए नमक डाले अब इसमें काजू डाले और आधा कप पानी डाले और ढ़कन ढक दे 2 मिनट तक ढका रहने दे दो मिनट बाद ढ़कन निकल दे और तले हुए शिमला मिर्च और आलू को डाले मटर डाले मिक्स करे कसूरी मैथी डाले और अच्छे से मिक्स करके धीमी आंच पर ढ़कन ढक कर 2 से 3 मिनट पकाये बीच बीच में चमचे से चलते रहे ताकि नीचे से चिपके न
तीन मिनट गैस बंद कर सब्जिया हमने पहले से ही तेल तल ली थी इसलिए इहे पकाना नहीं है हरी कटी धनिया डाले मिक्स करे शिमला मिर्च की सब्जी तैयार है
परोसे
हमारे यह इसे रोटी के साथ खाया जाता है आप इसे पूरी पाठे और सादे चावल के साथ खा सकते है
सुझाव
आप चाहे तो इसमें और भी सब्जिया डाल सकते है
अगर आप कैलोरी का ज्यादा ध्यान रखते है आप सब्जियों को बिना तले भी डाल सकते बस इन्हे पांच मिनट और पका ले ताकि सारी सब्जिया पक जाये
आपके पास लाल कश्मीरी मिर्च नहीं है तो आप लाल मिर्च भी डाल सकते है
आप को काजू पसंद हो तो डाले नहीं तो कोई जरूरत नहीं है
मटर से सब्जी दिखने में अच्छी भी लगती है और टेस्ट भी बढ़ जाता है
कसूरी मैथी जरूर डाले


Comments
Post a Comment