Pneer Tikka masala in hindi

पनीर की सभी डिस अच्छी लगती है पनीर खाने से बहुत सारे फायदे भी है जैसे हड्डीयो को मजबूत बनाने के लिए रक्त में शर्करा को कम करने के लिए पाचन को बेहतर बनाता है 
100 ग्राम पनीर में 98 किलो कैलोरी ऊर्जा पाई जाती है 3. 38 कार्बोहाइड्रेड 4. 6 ग्राम वसा 2. 6 ग्राम चीनी 11.12 प्रोटीन लोहा पोटेशियम आदि पाए जाते है जो हमारे शरीर को आवश्यक है
पनीर टिक्का नाम सुनते ही मुँह में टेस्ट आ जाता इसे हम और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए घर की बनाई मलाई का उपयोग करेंगे जिससे पनीर टिक्का क्रीमी बनता है पनीर टिक्का का सबसे ज्यादा टेस्ट तब बढ़ता है जब हम उसमे तजा घर का बना दही डालेंगे।

समय 

2से 5 लोगो के लिए 

पनीर टिक्का की सामग्री 


  1. 200 ग्राम पनीर 
  2.  1 कप दही 
  3. 1 चम्मच नीबू का रस 
  4. 1 चम्मच चाट मसाला 
  5. लाल मिर्च पाउडर आवश्यकता अनुसार 
  6. 1 चम्मच धनिया पाउडर 
  7. आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर 
  8. 1 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट 
  9. आधा चम्मच से कम भुना जीरा पाउडर 
  10. तेल 
  11. नमक स्वाद अनुसार 

ग्रेवी की सामग्री 


  1. 1 बड़ी प्याज 
  2. 2 टमाटर 
  3.  1 टुकड़ा दालचीनी 
  4. इलायची एक 
  5.  1 या 2 तेज पत्ता 
  6. सुखी लाल मिर्च 
  7.  1 चुटकी हल्दी 
  8. 2 चम्मच साबुत धनिया बीज 
  9. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  10. 10 काजू 
  11. कसूरी मैथी 
  12. नमक
  13.  गरम मसाला 
  14. तेल या मखन 
  15. मलाई 

टिक्का कैसे बनाये

टिक्का बनाना बहुत आसान है इन्हे आप तवे पर भी  सकते है टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले हम पनीर को एक सी साइज में  काट कर एक प्लेट में रख लेते है अब हम दही को एक कटोरे में रख लेते दही घर का बना होना चाहिए 
अगर दही घर का न हो तो बाजार से भी ला सकते लेकिन घर का बना दही ज्यादा अच्छा रहता है क्योकि जो बाजार का दही होता है बह ज्यादा समय का होता है लेकिन घर का बना दही शुद्ध और ताजा होता है 
हमने जो दही कटोरे में लिया है उसका सारा पानी बाहर कर देते है दही ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए 
दही को अच्छे से फेट लेते है अब फिटे दही में नमक चाट मसाला काली मिर्च पाउडर धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर भुना जीरा अदरक लहसुन का पेस्ट नीबू का रस  डाले और अच्छे से मिक्स कर के मेरीनेड बना ले  नमक और लाल मिर्च पाउडर आवश्कता अनुसार डाले अगर आप को तीखा पसंद है तो मिर्ची की मात्रा बड़ा सकते है 
अब सरे पनीर के टुकड़ो को मेरीनेड में डाले और चम्मचे से आराम आराम से मेरीनेड को पनीर के टुकड़े पर चढ़ाये जब पनीर को अच्छे से मेरीनेड कर  लिया जाये तो कम से कम 1 घंटे के लिए सेट होने रखदे ताकि यह अच्छे से सेट हो जाये अगर आप इसे और अच्छे से मेरीनेड करना चाहते है तो दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दे जब यह अच्छे से सेट हो जाये तो इन्हे निकल ले और अब गैस ऑन कर के तवे को गैस पर रखे और तेल डाले हेस को मीडियम रखे जब तेल गर्म हो जाये तो मेरीनेड पनीर के टुकड़े को तवे पर रख कर सेक ले जब पनीर के टुकड़े नीचे से गोल्डन होने लगे तो पलट कर सेके जब अच्छे से दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाये तो गैस लो कर दे और थोड़ा और सेके और निकाल ले टिक्के तैयार है। 

ग्रेवी कैसे बनाये 

ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को मिक्सी में पीस ले या कद्दूकस कर ले और टमाटर की प्यूरी बनाले 
काजू को बारीक़ पीस ले अब गैस पर कड़ाई को गैस पर रखे और गर्म होने दे जब गर्म हो जाये तो तेल डाले तेल गर्म होने दे तेल होने पर दालचीनी डाले जब दाल चीनी लाल हो जाते तो तेज पत्ता  इलायची  डाले अब प्याज डाले जब प्याज सुनहरी हो जाये तो धनिया पाउडर डाले मिर्च पाउडर डाले एक चुटकी हल्दी डाले और मसालों को अच्छे से भुने जब मसले भून जाये तो टमाटर की प्यूरी डाले टमाटर को तब तक पकाये जब तक पानी न निकल जाये मसालों से तेल न निकलने लगे मसालों से खुसबू आने लगती है 
अब इसमें काजू का पाउडर डाले और पानी डाले एक उबाल आने दे ज्यादा पानी न डाले ज्यादा से ज्यादा  आधा कप हनी तो मसाला पतला हो जायेगा ामे इतना पानी डालना की काजू डालने पर मसाले चिपके न काजू मसाले में भून जाये तो मेरीनेड पनीर के टुकड़े डाले और मिक्स करे धीरे धीरे मिक्स करे ताकि मेरीनेड पनीर के टुकड़े टूटे न अब पानी डाले ज्यादा न डाले ताकि ग्रेवी गाड़ी रहे 
अब एक उबालजब एक उबाल आ जाये तो ग्रेवी को ढक दे 2  मिनट पकने दे जब ग्रेवी गाड़ी हो जाये तो कसूरी मैथी डाले कसूरी मैथी को थोड़ा पकाये 
जब कसूरी मैथी पक जाये तो गैस को लो कर दे और मलाई डाले मलाई डालने के बाद गैस को बंद कर दे अगर गैस बंद नहीं करोगे तो ग्रेवी फट जाएगी और टेस्ट बिगड़ जायेगा  क्योकि हमने टिक्का बनाते समय हमने नीबू का उपयोग किया था जिसमे बिटामिन सी होता है जो हमारे लिए बहुत फायदा करता है लेकिन यह दूध की बनी चीजों को नुकसान करता है इसलिए हम गैस कोबंद करके या गैस को बंद करने के  पहले मलाई डाले और अगर गैस चालू है तो बंद कर दे तभी पनीर टिक्का खाने और देखने में अच्छा होता है  हरी इसे धनिया और चार पांच काजू डाल कर सजाये





सुझाव 

पनीर टिक्का बनाते समय यह याद रखे की जब आप मेरीनेड पनीर को इस तरह से भुने की वह जले हुए नजर आये लेकिन खाने में में नहीं पनीर को लो गैस पर भुने ताकि वह जले न 
हो सके तो घर के बने दही और मलाई का ही उपयोग करे क्योकि घर की बनी दही का स्वाद सौदा होता है  मलाई में कोई मिलावट नहीं होती 
मलाई को गैस बंद करके डाले 
काजू को पीस कर डाले गेवी का टेस्ट तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ ग्रेवी गाड़ी हो जाती है 
मलाई डालने से ग्रेवी क्रीमी बनती है 
आप चाहे तो इसमें शिमला मिर्च डाल सकते है 

परोसे

आप इसे पूरी पराठा रोटी नॉन रोटी जीरा फिराई के साथ खा सकते है तंदूरी रोटी के साथ क्या कहना खाते जाओ खाते जाओ।




Comments