paneer tikka kathee rol

भारत का लोकप्रिय नास्ता पनीर टिक्का कठीरोल जो खाने में इतना टेस्टी की बच्चो के साथ घर के सभी लोगो को पसंद आता है आप चाहे तो इसे टास्ते में या रात के खाने में पार्टी के भी बना सकती है इसे बनाने बहुत कम समय लगता है इसे पनीर प्याज शिमला मिर्च के साथ मिक्स कर के बनाया जाता है ये बनाने में तो आसान होते ही है साथ ही साथ यह हेल्दी भी होते है इसे कम घी में सका जाता इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है
यह हम जो सामग्री डाल रहे है उसके अनुसार 3 से 4 लोग को यह रोल खिलाये जा सकते है इसलिए आप चाहे तो सामग्री बड़ा सकते है इन्हे बनाने में 35 मिनट लगेंगे

आवश्यक सामग्री 

पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री 

  1. 250 ग्राम पनीर 
  2. 1 मीडियम प्याज 
  3. 1 शिमला मिर्च1 टमाटर  
  4. 1/2  कप गाढ़ा दही 
  5. 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला 
  6. 1/2छोटी चम्मच  लाल मिर्च पाउडर 
  7. 1/5 बेसन 
  8. 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी 
  9. 1/2 छोटी चम्मच गर्म मसाला 
  10. 1 छोटी चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट 
  11. नमक स्वाद अनुसार 
  12. 1 छोटी चम्मच नीबू का रस हरी कटी  धनिया 
  13. 1 बड़ी चम्मच तेल  

काठीरोल बनाने लिए सामग्री  
  1.  1 कपगेहू का आटा 
  2. आधा कप मेदा  या 1 अंडा
  3. नमक 
  4. पानी या दूध

विधि

पनीर टिक्का काठी रोल बनाने के लिए सबसे पहले हम पनीर टिक्का बनायेगे जिसके लिए हम प्याज का छिलका उतार के एक इंच के  टुकड़ो में काट लेगे पनीर और शिमला मिर्च को भी एक इंच के टुकड़ो में काट लेगे 
अब प्याज  पानी से थो कर एक बर्तन में रखे और उसी बर्तन में पनीर के टुकड़े और शिमला मिर्च डाले अब एक बड़े कटोरे में बेसन डाले दही डाले और अच्छे से फेट ले जब अच्छे से फिट जाये तो उसमे लहसुन अदरक का पेस्ट डाले गर्म मसाला डाले नमक डाले चाट मसाला कसूरी मैथी लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर  डाले और अच्छे से मिक्स करे ढक के पनीर टिक्का का डो डालेंगे गैस को मीडियम रखेंगअब इसे हम 20 मिनट के लिए सेटी होने के लिए फ्रिज में रखेंगे 20 मिनट बाद बाहर निकलेंगे और गैस को चालू कर के कड़ाई या नान स्टिक पैन को गैस पर रखे गए और तेल दाल कर गर्म होने देंगे जब कड़ाई गर्म हो जाये तो सेट किया हुआ पनीर टिक्का का डो डालेंगे गैस को मीडियम रखेंगताकि दो चिपके न5  मिनट पकने दे 5 मिनट में ये अच्छे से पक जाएगी जब ये पक जाये तो गैस को लो कर दे और नीबू का रस और धनिया डाले और मिक्स कर ले अच्छे से मिक्स कर के गैस को बंद कर दे पानीर टिक्का तैयार है रोल में भरने के लिए 




रोल बनाने की विधि 

कठी रोल बनाने के लिए सबसे पहले हम गेहू के आटे को एक बर्तन मे अच्छे छान लेगे मैदा डालेंगे और मिक्स करेंगे अब इसमें नमक डाले तेल डाले और अच्छे से मिलाये इसे कम सेकम 2 मिनट मिलाये और दूध डाल कर के थोड़ा नरम आटा गूथ ले 10 मिनट के लिए रखा रहने दे आटा हम तब गूथे गे जब हम पनीर को सेट होने के
 लिए फ्रिज में रखेंगे ताकि इसका रवा अच्छे से फूल जाये 10 मिनट बाद इस आटे की गोल गोल लोई बनाना ले  और 
और गैस को ऑन करके तवे को गैस पर रख दे अब लोई की बेलन और चकले से गोल रोटी जितना बेल ले अगर आप को आता गीला लगे तो थोड़ा आटा लगा ले और बेल ले जब तवा गर्म हो जाये तो रोल को तवा पर रख दे और हल्के चिट्टे आने तक सके और पलट अब तेल लगा कर सेके दोनों तरफ से अच्छे से चट्टे हो जाये तो रोटी को अच्छे से सेक के निकाल ले इसी तरह से सारी रोटीयो  को तेल लगा कर सेक ले और अच्छे से दबा के  रख दे ताकि ठंडी न हो अब एक एक रोटी को निकाल कर पनीर के टुकड़े शिमला मिर्च के टुकड़ो को लम्बा लम्बा फैला दे 


 रोटी को दोनों तरफ से लपेट दे एल्युमिनयम की फाइल से आधा लपेट दे पनीर काठी रोल तैयार है

परोसे 

आप इसे टॉमेटो सॉस के साथ या धनिया और पुदीने की चटनी के साथ परोस सकते है 

सुझाव 

आप इसे केवल गेहू के आटा का भी बना सकते है 
रोटी को घी से भी सेक सकते अगर आप अंडा पसंद करते है तो रोटी को सकते समय जब रोटी को एक बार पलटते ही थोड़ा सा अंडे को डाल सकते है 
आप इसमें अपने अनुसार सब्जियों को बड़ा सकते है 

Comments