पनीर शिमला मिर्च बहुत ही आसान तरिके से बनाये जाने वाली सब्जी है यह उत्तर भारत की हर रसोई में महक फैलती है पनीर शिमला मिर्च झटपट बन जाती है आप अगर इसमें घर का पनीर यूज करेंसकते है लेकिन जो घर का बना पनीर है वह ताजा होना चाहिए और नरम होना चाहिए तभी सब्जियों का ताल मेल बनेगा इसे दो तरीके से बना सकते है आप इसे चवल के साथ खाना चाहते है तो ग्रेवी वाला पनीर शिमला मिर्च बना सकते है और अगर आप इसे नान रोटी पूरी पराठे साथ खाना चाहते है सूखा पनीर शिमला मिर्च बना सकते है इसे आप चाहे जैसे बनाये दोनों बहुत ही टेस्टी होती है इसका स्वाद बढ़ाने के लिए कसूरी मैथी को डालते और अगर आप इसे ग्रेवी वाली बनाना रहे है तो क्रीम डाले इससे अगर आप को पसंद है तो.
यह हम बनायेगे ग्रेवी पनीर शिमला मिर्च।
यह हम बनायेगे ग्रेवी पनीर शिमला मिर्च।
समय
20 से 30 मिनट
3 लोगो के लिए
आवश्क सामग्री
- 100 पनीर
- 1 प्याज
- 3 टमाटर
- 2 इंच अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 2 तेज पत्ता
- 1 चुटकी हल्दी
- 1/2सूखा साबुत धनिया बीज
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 टुकड़ा दालचीनी
- 3 लोग
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल या मखान
- 10 काजू
- खसखस
- 1/2 गर्म मसाला
- 2 कप पानी
- आधा कप क्रीम
- 3 चम्मच कसा नारियल
- 1/2 जीरा पाउडर
बनाने में कम समय लगेगा
अगर हम सब्जियों को पहले से साफ कर के और काट कर के रखेंगे तो बनाने में कम समय लगता है
पनीर शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले हम सारी सब्जी और मसाले तैयार कर लगे जैसेकि
100 ग्राम पनीर को 1 इंच के टुकड़ो में काट लेगे
प्याज को मिक्सर जार में बारीक पीस ले
टमाटर को भी उसी मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस ले
अदरक को कद्दूकस कर ले
नारियल को भी कद्दूकस कर ले
काजू को बारीक पीस ले
शिमला मिर्चको एक इंच के टुकड़ो में काट ले अंदर का सफेद भाग अलग कर दे
बनाने की विधी
पनीर शिमला मिर्च बनाने के लिए हम प्याज को साफ कर के मिक्सी में बारीक पीस लगे और उसी जार में टमाटर को भी बारीक पीस लेगे
अब कड़ाई को गैस पर रखेंगे और गैस को चालू करेंगे कड़ाई को गर्म होने दे जब कड़ाई गर्म हो जाये तो तेल या मखन एक चम्मच डाले और गर्म होने दे
जब तेल गर्म हो जाये तो काजू को तेल में डाले और चम्मचे से चलाये काजू को गोल्डन होने तक सेक ले
काजू को बाहर निकल ले अब उसी कड़ाई में और तेल डाले और जो शिमला मिर्च के टुकड़े काटे थे उन्हें कड़ाई में डाले और पकने दे इन्हे पकने में तीन से चार मिनट लगेंगे
चार मिनट बाद शिमला मिर्च को कड़ाई से बाहर निकल ले गैस को लो कर दे और तेल डाले तेल ज्यादा न डाले।
कड़ाई पहले गर्म है तो तेल को गर्म होने में समय नहीं लगेगा
कड़ाई में दालचीनी डाले तेज पत्ता डाले तोडा चलाये अब अदरक साबुत धनिया के बीज डाले और खसखस डाले अदरक तलने दे
जब अदरक तल जाये तो प्याज डाले प्याज को अच्छे से पकने दे जब तक प्याज का कलर हल्का सुनहरा न हो जाये
प्याज पकाते समय कसा नारियल डाले जब दोनों सिक जाये तो लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाले और अच्छे मसालों को अच्छे से भुने जब मसाले से भुनने की महक आने लगे तो टमाटर डाले टमाटर तब तक पकाये जब तक उसमे से सारा पानी निकल न जाये टमाटर कच्चा पन दूर न हो जाये
जब टमाटर पक जाये तो आप जैसी ग्रेवी पसंद करते है उतना पानी डाले और नमक स्वाद अनुसार डाले
चार पांच मिनट ग्रेवी को पकाये जब ग्रेवी पक जाये तो कटा हुआ पनीर तला हुआ शिमला मिर्च डाले और अच्छे से मिक्स करे कसूरी मैथी डाले शिमला मिर्च पहले से तली हुई है तो इसे ज्यादा न पकाये केवल 2 मिनट पकाये
सुझाव
आप चाहे तो इसमें घर का बना पनीर डाले लेकिन यदि फ्रिज का रखा रखा पनीर यूज कर रहे है तो दो मिनट के लिए उसे गुनगुने पानी में भिगो कर रखे ताकि पनीर नरम हो जाये
आप इसमें पानीर की जगह आलू भी डाल सकते है
शिमला मिर्च के टुकड़े एक जैसे कटे सकते समय गैस को तेज रखे ताकि शिमला मिर्च क्रिरंची रहे
क्रीम अगर आप को पसंद है तो डाले वरना इसकी कोई जरूरत नहीं है
परोसे
इसे नान रोटी जीरा राईस के साथ और तंदूरी रोटी के साथ परोस सकते है


Comments
Post a Comment