आलू और अंडे की भुर्जी तो आपने बहुत बार खाई होगी लेकिन पनीर की भुर्जी आप ने अभी तक नहीं खाई होगी मै आज आप को यहां बताऊगी पनीर भुर्जी कैसे बनाते पनीर भुर्जी खा कर आप अंडे की भुर्जी भूल जाओगे खाने में लाजबाब होती है इसे आलू के पराठो केसाथ खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है
इसे आप नास्ते के टाइम पर और लंच बॉक्स में रखने के लिए बना सकते इसमें ग्रेवी नहीं होती जो लंच बॉक्स से बाहर निकल आती है यह बच्चो को भी पसंद आएगी चाहे तो इसे बच्चो के स्कूल लंच में भी रख सकते
समय
आलू भुर्जी बनाने में बस 25 मिनट लगेंगे
जितनी सामग्री यहा बताई जा रही है उसके अनुसार 4 लोग खा सकते है
सामग्रा
पनीर 300
प्याज 3 मीडियम
टमाटर 2
अदरक1 इंच कद्दूकस
लहसुन 4 कालिया बारीक कटी
हरी मिर्च 3
गर्म मसाला आध चम्मच
शिमला मिर्च 1
हल्दी एक चुटकी
धनिया पाउडर 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
नीबू आधा चम्मच
तेल1 बड़ी चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
मटर50 ग्राम
दूध आधा कप
हरी कटी धनिया
बनाने की विधि
पनीर भुर्जी बनाने के लिए हम 300 ग्राम पनीर को कस लगे या कद्दूकस कर लगे
प्याज और टमाटर को बारीक़ काट लेगे अदरक को भी कद्दूकस कर लेगे अब मोटी ताली का तवा या कड़ाई में ले गैस को ऑन करे और कड़ाई को गैस पर रख दे कड़ाई में तेल डाले तेल को गर्म होने दे जब तेल गर्म हो जाये तो तेल में लहसुन डाले थोड़ा चलाये अब कटी हरी मिर्ची और प्याज कद्दूकस किया अदरक डाले इन्हे अच्छे से भुने इन्हे तब तक भुने जब तक यह हल्के सुनहरे न होने लगे
जब यह हलके सुनहरे हो जाये तो मटर डाले बारीक कटा टमाटर डाले शिमला मिर्च डाले इन्हे नरम होने तक पकाये इनसे नरम करने के लिए थोड़ा सा नमक डाले नमक से सब्जिया जल्दी पक जाती है
जब टमाटर और शिमला मिर्च नरम हो जाये तो धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर एक चुटकी हल्दी डाले अब मसालो को अच्छे से भून ले जब मसाले चिपकने लगे तो आधा कप दूध डाले और दूध को मसाले में अच्छे से मिक्स कर ले अब दूध को तब तक पकाये यह मसाले से इसके नरमी दूर न हो इसे चलते रहिये नहीं तो यह चिपक जायेगा
जब दूध मसलो में सोख लिया जाये तो तो कद्दूकस किया पनीर डाले और मसाले में मिक्स कर दे अब नीबू डाले नमक डाले अच्छे से मिक्स करे ताकि नमक सारी भुर्जी में अच्छे मिल जाये इसे चलते रहिये गैस को ओ कर दे भुर्जी को ढक दे 3 से 4 मिनट पकाये बीच बीच में चलते ताकि भुर्जी नीचे चिपके न 4 मिनट बाद गैस बंद कर दे और हरी कटी धनिया डाल दे
सुझाव
इसमें कसूरी मैथी का स्वाद बढ़ाने के लिए डाला गया है
इसे बनाने के लिए मोटी तली के तवे या कड़ाई का उपयोग किया जाये
प्याज को सुनहरा होने तब भुने अगर अच्छे से नहीं भुनगी तो प्याज की कच्ची महक आएगी किसी को पसंद नहीं होती
परोसे
पनीर भुर्जी को नान रोटी के साथ पराठो के साथ पूरी के साथ परोसे

Comments
Post a Comment