Mooli Paratha ghr pr hi bnaye reston jaise

 पराठो का तो नाम सुन कर मुँह में उसका स्वाद घुल जाता है और अगर मूली के हो तो बाद ही कुछ और है आज हम बनायेगे मूली के पराठे आपने नाम बहुत सूना होगा लेकिन सोचते होंगे आखिर ये बनते कैसे है  मै बताऊगी आप को रेस्टोन जैसे  मूली के पराठे बनाने का आसान तरीका दोस्तों मूली बारिस और सर्दियों में आराम से मिल जाती है लेकिन सर्दियों में मूली का भाव कम होता है ज्यादा मूली भी मिलती है जो की तजि होती है यहां हम ताजी मूली लेकर सारी मिट्टी साफ करके पानी से धो कर कस ले या  कद्दूकस कर के और जो मूली के पत्ते हे उन्हें भी पानी से धोलेंगे बारीक काट कर डालेंगे इसमें हम अजवायन भी डालेंगे जिससे इसका टेस्ट अच्छा बढ़ जायेगा

आवश्क सामग्री 

2 ग्राम गेहूँ का आटा 
नमक
1छोटी  चम्मच अजवायन
तेल आटा गूथने के लिए 
थोड़ा सा पानी 
2 मूली  कद्दूकस की हुई 
2 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ 
2 हरी कटी मिर्च
मूली के पत्ते बारीक कटे 
1/2 कप हरी धनिया बारीक कटी 
1 चम्मच गरम मसाला  
1/2चम्मच  हल्दी 
घी या तेल पराठे सेकने के लिए 

आटा कैसे गूथे 

मूली पराठा बनाने के लिए हम सबसे पहले गेहूँ के आटे को एक कोपर में छान लगे अब उस आटे में थोड़ा सा नमक अजवाइन 1 छोटी चम्मच तेल डालेंगे आटे दोनों हाथो से मिक्स करेंगे। 
2 मिनट तक आटे को अच्छे मिक्स करे ताकि जो तेल डाला है वो आटे में सभी जगह मिल जाये अब आटे पानी डाले गे और हाथो से गूथना शुरू करेंगे आटा कड़ा गूथे जब आटा गूँथ जाये तो उसे ढक कर रख दे। 
अब आप 2 मूली को कद्दूकस कर के मूली को दोनो हाथो से निचोड़ दे और जो पानी मूली में निकला है उसे एक कटोरी में रख ले मूली को अलग एक कटोरे में रख ले अदरक भी कद्दूकस कर ले मिर्च को काट ले हरी धनिया को बारीक काट ले मूली की कटोरी में अदरक मिर्च मूली के पत्ते हरी धनिया डाले और चमचे से मिक्स करे अब इसमें गरम मसाला नमक हल्दी पाउडर डाले मिक्स करे। 
जो आटा गूथ कर रखा था उसे निकले चेक करे कड़ा होगा अब हम इसको मूली के पानी से फिरसे एक बार थोड़ा नरम करेंगे जितना पानी जाता है उसे अलग कर देंगे गूथे हुए आटे की 6-7 लोई बना लेंगे 
लोई को दोनों हाथो से एक बार और अच्छे से मीडे गे लोई को दोनों हाथो से दबा कर चपटा करके चकले पर थोड़ा पूरी से छोटा बेलन बेल लगे अगर आप से हाथ से बन जाये तो भी बना सकते है 
अब उसमे  कटोरे में मिक्स किया मूली धनिया और जो मसाले डाले थे बो उस पूरी में बीच में रखेंगे और हाथ से उस पूरी को बंद करेगए पूरी को अच्छे से बंद करे ताकि बेलते समय बह बीच से खुले न अब आप इसे बेल लीजिए इसे थोड़ा मोटा बेलेगे आप इसे बेलते समय तेल लगा ले बेलने में आसानी होगी 
अगर आपका पराठा चकले में चिपक रहा है तो सूखा आटा लगा कर बेलेअब तवे को गैस पर गर्म करे जब तवा गरम हो जाये तो पराठे को तवे पर फैला दे आंच को मीडियम से कम करले वरना पराठा जल जायेगा 
अब पराठे पर हल्के लाल चिट्टे आने दे जब लाल चिट्टे आ जाये तो पराठे को पलट दे और दूसरी तरफ भी चिट्टे आने दे अब दोनों तरफ घी या तेल लगा कर से ले पराठा ऊपर हल्का कुरकुरा हो जाये गए तो पराठा सिक गया है इसे एक प्लेट में निकल ले इसी तरह से सार पराठे सेक ले इनको गर्म गर्म खाने पर इनका  स्वाद कुरकुरा तीखा होता है 

सुझाव 

अगर आप को मूली के पत्ते पसंद नहीं है तो न डाले 
घी या तेल दोनों के साथ सेक सकते है 
इसमें अजवायन डाले ताकि जिन लोगो मूली पसंद पसंद नहीं होती बो भी इन पराठो को खाना चाहेंगे  
हल्दी आप चाहे तो डाले बरना इसकी कोई जरूतर नहीं है 

परोसे 

हमारे यहां इसे टमाटर की खट्टी मीठी चटनी के साथ खाया जाता है आप इसे टॉमेटो सॉस के साथ आलू की सब्जी के साथ नीबू के अचार के साथ दही के साथ पुदीने की चटनी के साथ खा सकते है 

Comments