Dal tadka Resipe

तुअर की दाल तो लगभग डेली  सभी घरो में बनती है क्योकी बच्चो दाल चावल बहुत पसंद होते है तुअर की दाल तो आप रोज बनाते है खाते है लेकिन उसे खाने के क्या फायदे है वो नहीं जानते
अलग अलग दाल के अलग फायदे होते है जैसे तुअर की दाल खाने रक्त संचार विना किसी रूकाबट के चलता है एक कप पकी हुई दाल में 11% प्रोटीन पाया जाता है प्रोटीन बच्चो के शरीर मासपेशीया हड्डीयो कोशिकाओ  और ऊतकों का निर्माण करती है
आज हम बनायेगे तुअर की दाल बिल्कुल रेस्टोन जैसी  जो बच्चो और बूड़ो सभी को बहुत पसंद आएगी आप भी इसे जरूर ट्राय करे
 हम इसमें जीरा और सबूत लाल मिर्च का तड़का लगा कर और ज्यादा टेस्टी बनायेगे

आवश्क सामग्री 

  1. 1 कप तुअर दाल
  2. 1 नीबू जितनी प्याज बारीक कटी 
  3. 4 कलिया लहसून बारीक कटा 
  4. 2 हरी मिर्च बारीक कटी 
  5. 1 टमाटर  कटा हुआ या कसा 
  6. 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 
  7. 1 धनिया पाउडर
  8. 1/2 हल्दी पाउडर 
  9. 1/2 छोटी चम्मच जीरा 
  10. 10 दाने राई बगैर छिलके की 
  11. 2 करी पत्ता   
  12. 2 सबूत लाल मिर्च 
  13. नमक स्वाद अनुसार 
  14. 1 चम्मच घी या तेल  
  15.  1 कप ताजे मटर 
  16. पानी जरूरत के अनुसार 
  17. 1 चुटकी खुसबू बली हींग  
  18. बारीक कटी हरी धनिया

बनाने की विधि 

तुअर दाल को हम साफ कर ले और एक कटोरे में पानी डाल कर धोले और पानी डाल कर  10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दे 
निष्चित समय बाद दाल दाल का पानी निकल दे और गए को चालू कर कूकर को गैस पर रखे गैस को  धीमा रखे और कूकर में दाल डाले चार पांच बूँद तेल डाले और हाथ से मिक्स करे और 3 कप पानी हल्दी पाउडर डाले और कूकर ढकन लगा दे गैस की आंच तेज कर दे और चार से पांच सीटी होने दे 
पांच सीटी के बाद गैस को धीमा कर दे और कूकर का प्रेसर खत्म कर दे और कूकर का ढकन खोल दे दाल को चेक कर ले दाल पकी है या नहीं और अगर पक गई है तो कोई बात नहीं है और अगर नहीं पकी है तो आपको पानी कम लग रहा है तो और पानी डाल ढ़कन बंद कर दे और दो सीटी होने दे 
दो सीटी के बाद कूकर को खोल ले
अब एक पतीले या कड़ाई में गैस पर रख तेल गर्म करे तेल हरम हो जाने पर तेल में बारीक कटा लहसुन डाले और हल्का गोल्डन होने दे प्याज डाले हारी कटी मिर्च डाले अदरक डाले और प्याज को हल्का लाल होने दे जब प्याज लाल हो जाये तो ताजे हरे मटर डाले थोड़ा तलने दे और बारीक कटा टमाटर डाले अब टमाटर को अच्छे से पकाले टमाटर को चमचे से दबा सकते है थोड़ा सा नमक डाले धनिया पाउडर करमीरी लाल मिर्च पाउडर डाले  और टमाटर को पकने दे जब टमाटर पक जाये तो कूकर की दाल को कड़ाई में डाले मिक्स करे एक उबाल आने दे 
एक उबाल आने के बाद धीमी आंच पर 1 मिनट दाल को पकाये और गैस को बंद कर दे 
अब हम दाल के लिए तड़का तैयार करेंगे 
हम एक छोटी कड़ाई में 2 छोटी चम्मच घी डालेंगे घी को गर्म होने दे जब घी गर्म हो जाये तो जीरा राई डालेंगे 1 चुटकी हींग डालेंगे इन सब को पुटकने दे और दो सबूत लाल मिर्च करी पत्ता डाल कर गैस बंद कर दे कड़ाई में रखी दाल के ऊपर से इस तड़के को डाले और प्लेट से ढक दे 
अब एक कटोरी में निकल कर ऊपर से  बारीक कटी हरी धनिया डाल दे गरमा गर्म दाल तैयार है 

सुझाव 

आप यहा चाहे तो और जो भी दाल आप को पसंद है उसे डाल सकते है 
दाल बिना छिलके वाली होनी चाहिए 
वैसे तो मटर सभी को पसंद होते है अगर आप को नहीं है तो इन्हे न डाले 
अगर आपके पास ताजे मटर नहीं है सूखे मटर को 3 घंटे पहले फूला ले और प्याज के साथ तेल में तल ले  
आप घी और तेल में से कुछ भी डाल सकते है 
प्याज की मात्रा कम ही रखे 

परोसे 

दाल को सभी जगह सादे चावल के साथ खाया जाता आप इसे बाटी के साथ रोटी परत और जीरा राईस के साथ भी खा सकते हैजब कोई महमान आप के घर आये तो इसे दोपहर के खाने के मेन्यू में जरूर रखे क्योकि दाल चावल अधिक लोगो को पसंद होते है  

Comments