आज हम बनायेगे पंजाब एक अनोखी रेस्पी जिसे लोग बहुत पसंद करते है लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होने की बजय से नहीं कहते लेकिन पंजाब में रोजाना इसे नास्ते में बड़े ही चाव खाया जाता है वो है आलू के पराठे जो स्वाद पंजाब के आलू पराठो का होता है आज मै वैसे ही पराठे बनाना बताऊगी
आवश्क सामग्री
400 ग्राम आलू
पानी
400 ग्राम गेहूँ का आटा
नमक स्वाद अनुसार
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच कसा हुआ अदरक
2 हरी मिर्च बारीक कटी
1 चम्मच अजवाइन
तेल चाट मसाला
घी या बटर
1 कप हरी कटी धनिया
जीरा पाउडर
आलू को कैसे उबाले
400 ग्राम आलू को धो कर मिट्टी साफ कर ले और प्रेसर कूकर में पानी डाल कर आलू को भी डाले और कूकर का ढकन बंद कर दे गैस चालू करे और कूकर को गैस पर रखे गैस को तेज जलने दे
कूकर की तीन सीटी आने दे कूकर का प्रेसर को निकाले आलू को चेक करे आलू उबल गये होंगे अगर न उबले हो तो ढ़कन लगा दे और गैस पर रख कर एक सीटी और आने दे
जब आलू उबल जाये तो उन्हें एक बाउल में डाल दे ऊपर से ठंडा पानी डाले ताकि आलू जल्दी ठन्डे हो जाये
अब आलू के छिलके उतार ले अदरक को कद्दूकस कर ले और हरी मिर्च को बारीक काट ले धनिया को बारीक काट ले
अब जो आलू उबाल कर छीले है उन्हें उन्हें एक हाथ से आटे जैसा मीडले आलू की एक भी गुठली न रहे आलू में हरी मिर्च कसा हुआ अदरक जीरा पाउडर चाट मसाला नमक डाल मिक्स कर ले और एक एक कटोरे में रख दे
पराठो के लिए आटा कैसे गूथे
एक प्लेट में गेहू का आटा छानले आटे में तेल नमक अजवायन को बेलन से दरदरा कर के मिला ले आटे में सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करे
अब आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटा गूथले आटा पूरी से नरम गूथे आटे को खूब मसल मसल कर गूथे ले
आटे की गोल गोल लोई बना ले ोे दोनों हाथो से या बेलन से थोड़ा सा बेल कर रखले
पराठो में आलू का मिश्रण कैसे भरे
जो आलू की सब्जी बनाई थी उसकी लोई बना कर गोल गोल करले अब जो थोड़ा सा पराठा बेला था उसे हाथ में ले और उसके बीचो बीच आलू की मिश्रण की लोई को रखे और चारो तरफ से बंद करे इसे आप चाहे तो पानी लगा कर भी बंद कर सकते है बस इसे अच्छे से बंद करना है ताकि इसे बेलते समय आलू बाहर न निकले
इसे हल्के हाथो से दबा कर गोल कर ले सूखा आटा लगा कर बेल ले इसे ज्यादा पतला न करे नहीं तो किनारे से आलू की बाहर निकल आएंगे
गैस पर तवे को गर्म करे गैस की आंच मीडियम रखे ता जब गर्म हो जाये तो बेले हुए पराठे को तवे पर डाले थोड़ा सा हाथो से घुमाये ताकि पराठा निचे से चिपके न पराठे को थोड़ा सिकने दे और फिर उसे पलट दे अब निचे से लाल चिट्टे आने तक सेके थोड़ा सा तेल या घी डाले चमचे से पराठे को तवे पर घुमाये ताकि सरे पराठे पर अच्छे से तेल लग जाये अब पराठे की बीच में करके किनारो पर तेल लगाए ताकि किनारे से भी पराठा अच्छे से सिक जाये
अब पराठे को एक डिब्बे में रख दे और इसी तरह से सरे पराठे सेक ले
सुझाव
आप चाहे जो भी बनाये पहली बार जो भी बनाये उसे कम मात्रा में ही बनाये ताकि
आलू को अच्छे से मिडले उसमे एक भी गुठली न रहे नहीं तो पराठा बेलने में फटेगा
आप को जो सब्जी पसंद हे उसे भी इस में डाल सकते है
इसमें खट्टे के तोर पर नीबू या मठा डाल कर आटा गूथे
परोसे
आप इन्हे अगर गर्म खा रहे तो बटर लगा ले और अगर थोड़ी देर बाद सब्जी के साथ और हरी चटनी के साथ नीबू के आचर के साथ खा सकते है


Comments
Post a Comment