Aloo Kachori recipe in hindi

आज हम बनाये गए आलू कचोरी का नास्ता आगरा और मथुरा में सुबह और शाम बड़े ही चाव किया जाता है।
दाल कचोरी बनाने में ज्यादा समय लगता है इसलिए जब भी आप का कचोरी खाने का मन हो तो आलू कचोरी बनाये आलू कचोरी बनाने में कम समय लगता है आलू को साफ कर  के उबाले और आटा गूथ कर गोल गोल कचोरिया बना लेखसखसी कचोरियो का नाम सुन कर मुँह में पानी आ जाता है।
आलू कचोरी बनाने में 50 से 1 घंटा लगेगा

कचोरी बनाने की सामग्री

10 से 12 कचोरिया
मैदा 300 ग्राम 
खाने का सोडा 
नमक 
अजवाइन 1 चम्मच 
आलू 300 ग्राम 
हरी मिर्च 2 
लाल मिर्च पाउडर 1/2 
धनिया पाउडर 1 चम्मच 
सोप 1/2 
 जीरा 1/2 चम्मच
गर्म मसाला 
तेल 
नमक 
अमचूर पाउडर 

विधि 

आटा कैसे गूथे  

आलू कचोरी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूथेगे  आटा गूथने के लिए एक बर्तन में मैदा छान ने एक चुटकी सोडा डाले दो चम्मच तेल डाले नमक एक आधा चम्मच अब आटा अच्छे से मिक्स कर ले। 
थोड़ा थोड़ा पानी डाले और नरम आटा गूथ ले अब आटे को सेट होने रख दे आटा सेट होने में कम से कम 10  से 15 मिनट लगेंगे
जब तक आटा सेट होगा तब तक कचोरी में भरने का मसाला तैयार कर लेगे 

कचोरी  का मसाला कैसे बनाये 

300 ग्राम आलू कुकर में उबाल ले जब तक  जब आलू उबल जाये तो ठंडे पानी में डालकर छिलके उतार ले।  
आलू के छोटे छोटे टुकड़े कर ले और गैस को चालू कर कड़ाई को गैस पर रखे  डाले जब तेल गर्म हो जाये तो कटी हरी मिर्च डाले थोड़ा चलाये अब सौप और जीरा डाले जब जीरा भून जाये तो आलू डाले आलू को अच्छे से मिक्स कर ले ,
अब इसमें मसाले डाले धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर नमक डाले और मिलाले अमचूर डाले गर्म मसाला डाले एक मिनट तक सब्जी को पकाये गैस बंद कर दे।
अब आटे की छोटी छोटी लोई बना ले ो हो सके तो अगुलियों से लोई को दबा कर थोड़ा बड़ा कर ले इसे ज्यादा पतला न करेऔर रोटी जैसा गोल बना ले।
आटे की जो रोटी बनाई है उसके अंदर जो सब्जी बनाई है उसे बीच में चम्मच से रख कर अच्छे से बंद कर दे हथेली से थोड़ा थोड़ा दबाये इन्हे आराम से दबाये ताकि सब्जी बाहर न निकले |
अब गैस ऑन कर के कड़ाई को गैस पर रख दे कड़ाई में तेल डाले तेल इतना डाले जितने की आवश्कता हो गैस को मीडियम रखे जब तेल गर्म हो जाये तो कचोरिया डाले कचोरिया उतनी ही डाले जितनी एक बार में अच्छे से सिक सके हेस को थोड़ा लो कर दे अब सिकने दे थोड़ी देर बाद पलट दे गैस को मीडियम और लो करते रहे ताकि कचोरी खसखसी रहे जब कचोरियस सुनहरी हो जाये तो प्लेट में निकाल ले इसी तरह सारी कचोरिया तल ले |





सुझाव 

कचोरी बनाने के लिए आटा कड़ा गुथे आटा नरम न हो अगर आटा नरम होगा तो कचोरिया खसखसी नहीं बनेगी 
कचोरिया तलने के लिए जितने की आवश्कता हो उतना डाले कचोरियों के सेकने के लिए गैस को मीडियम और लो करते रहे ताकि अच्छे से सिक सके 
आप अगर ज्यादा लोगो के लिए बनाना चाहते है तो सामग्री बड़ा सकते है  इतनी सामग्री में 10 से 12  कचोरिया बनेगी |  

परोसे 

इन्हे आप नास्ते के समय दही मीठी चटनी खट्टी चटनी के साथ परोसे 




स्वाद

 खसखसी और मसालेदार 

Comments