दोस्तो मसाला ढोसा बनाना है बहुत आसन आप इसे आसान तरीके से घर के मसाले डालकर डाल कर बना सकते है ढोसे का पेस्ट अगर आप बाजार का यूज नहीं करना चाहते तो आप घर पर भी बना सकते है ढोसा सभी को बहुत पसंद होता है आप इसे घर पर नास्ते में लंच में या किसी पार्टी में खाने के लिए बना सकते है आप जब भी इसे बनाना चाहते है उसके दो दिन पहले से ही चावल मैथी दाना और उड़द दाल को पानी ने अलग अगल बर्तन में भिगो कर रख से बस जैसा यह बता जाये ऐसा करे तो आपका ढोसा बिल्कुल रेस्टोन जैसा बनेगा
ढोसे की आवश्क सामग्री
- 3 कप चावल
- 1 कप उड़द दाल छिलके निकली हुई
- 1 छोटी चम्मच मैथी दाना
- पानी चावल दाल और मैथी को भीगोने के लिए
- आधी चम्मच से सोडा
- नमक
ढोसे में भरने की सामग्री
- 500 ग्राम आलू मीडियम साइज के
- कूकर
- पानी
- सोप
- जीरा
- 2 हरी बारीक कटी मिर्च
- 4 करी पत्ता
- हरी कटी धनिया
- तेल
- गरम मसाला
- चाट मसाला
- राइ
- 10 से 15 मूंगफली दाने के
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच से कम लाल मिर्च पाउडर चना दाल
ढोसे का पेस्ट कैसे बनाये
- चावल को साफ करके एक कटोरे में डाले और कटोरे में पानी डाल एक बार धो ले और पानी डाल के 12 घंटे के लिए फूलने अलग रख दे जब चावल फूलने रखे तभी मैथी और दाल को भी एक कटोरे में पानी डाल कर फूलने रख दे 12 घंटे बाद चावल मैथी और दाल को पानी से निकल ले
- अब दाल को मिक्सी में थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर चिकना पीस ले और चावल और मैथी को भी पानी की सहायता से थोड़ा दरदरा पीसे तीनो को एक ही बर्तन में निकल ले
- पेस्ट गाड़ा लगे तो पानी दाल थोड़ा पतला कर ले सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स करे और 12 घंटे के लिए रख रहने दे आप के पास समय नहीं है तो थोड़े कम समय के लिए भी रख सकते है फिर आप उसे देखे तो वो फूल कर दो गुना हो गया होगा घोल इतना गाड़ा हो जितने का बेसन के भजिये बनाते है उससे गाढ़ा ताकि उसे तवे पर हम अच्छे से फैला सके ज्यादा पतला न हो अगर जाता गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी डाल कर पेस्ट को घोल ले ढोसे का घोल तैयार
ढोसे में भरने का मसाला कैसे बनाये
- अगर आप के मीडियम साइज के आलू नहीं है तो आप उन्हें काट एक जैसा कर ले और पानी डाल कर धो ले अब प्रेसर कूकर में पानी और आलू डाले कूकर का ढ़कन लगाए कूकर को आंच में रखे
- कूकर की तीन चार सीटी हो जाने दे गैस बंद कर दे कूकर का प्रेसर निकल जाने दे ढ़कन खोले आलू को चेक कर ले नरम पके है या नहीं नहीं पके हो तो एक सीटी और लगा दे और पका ले
- अब आलू को ठंडा होने दे जब आलू ठन्डे हो जाये तो छिलके उतार ले कुछ आलू के टुकड़े चिकने मिड ले और कुछ आलू के टुकड़े हलके कर ले
- एक कड़ाई को गैस पर गरम कर मूंगफली को भून ले औरअब उसी कड़ाई एक बड़ी चम्मच तेल डाले तेल को गरम करे अब तेल गरम हो जाते तो तेल में जीरा सोप हरी मिर्च करी पत्ता डाल कर पुटका ले हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर डाले साथ ही भूनी मूंगफली आलू को भी डाले और सारे मसाले और आलू को चमचे से मिला ले
- नमक गर्म मसाला चाट मसाला डाले और नमक को सारी आलू की सब्जी में अच्छे से मिलाये नमक सारी जगह अच्छे मिल जाना चाहिये
- गैस की थीमा कर के 2 मिनट के लिए कड़ाई को ढक दे ताकि नमक घोल जाये गैस को बंद कर दे और ढ़कन निकल कर हरी कटी धनिया डाल कर मिला ले ढोसे में भरने के लिए आलू की सब्जी तैयार है
तवे पर ढोसा कैसे बनाये
गैस को ऑन कर के तवे को गैस पर रखे तवे को अच्छे से गर्म कर ले तवे पर पानी छिड़के पानी सूख ले अब तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर सूती के गीले कपड़े से तेल को सारे तवे पर फैला दे तेल ऐसा फैलाये जिससे लगे की तेल लगा है गैस को मीडियम रखे पेस्ट छोटी कटोरी से तवे के बीचो बीच डाले और हलके हाथो से फैलाये इसे आप गोल या चोकर तिकोना फैला सकते है इसे गोल 10 से 12 इंच के व्यास में फैलाये गैस को तेज न करे नहीं तो ढोसा नीचे से जल जायेगा ा
अब किनारो से थोड़ा तेल डाले ताकि किनारे से भी सिक जाये जब ये हल्का सुनहरा होने लगे तो गैस को बिल्कुल धीमा कर दे और चमचे चारो तरफ से धीरे धीरे ढोसे तवे निकल कर तवे पर ही रख ले
अब चमचे से ढोसे के बीच में आलू की सब्जी रखे और दोने तरफ से एक एक कर के मोड़ ले अब ढोसे को प्लेट में निकल ले गर्म गर्म ढोसा तैयार है नारियल की चटनी के साथ खाने के लिए
परोसे
आप इसे नारियल की चटनी के साथ साम्भर के साथ खा सकते हैखाने की टेबल पर इडली के साथ परोसे
स्वाद
अंदर से आलू और मूंगफली का स्वाद चटपटाबाहर से हल्का कुरकुरा
सुझाव
आप यह मार्कट में मिलने वाला घोल भी यूज कर सकते है
अगर आपको बारीक आलू पसंद नहीं है तो आलू न मीडे सिर्फ उसके टुकड़े कर ले
ढोसा सेकते समय कम तेल का यूज करे इसमें कम तेल
अगर आप को प्याज पसंद है जीरा भूनते समय प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून ले



Comments
Post a Comment