maide ka bhtreen nasta maide ki khasta nmkin nmkpare

आज हम बनायेगे मैदे का एक अनोखा नास्ता तो बड़ो बूड़ो और बच्चो को बहुत पसंद आता ये खाने एक दम कुरकुरा और नमकीन होता है इसलिए  नमकीन नमकपारा के नाम से जाना जाता है इसे मैदे में तेल अजवाइन नमक तिल के साथ मिक्स करके बनाया जाता है अक्सर लोग कुछ भी बनाते है और  कुरकुरा खुसखुस पन लाना चाहते है लेकिन न तो खुसखुस पन आता न ही कुरकुरा इसा इसलिए होता क्योकि उसमे मोन कम मात्रा होता जिसकेलिए अगर आप खसखसी और कुरकुरे नमक पारे बना चाहते है तो इसमें तेल या घी की मात्रा बड़ा दे

आवश्यक सामग्री 

2 कप मैदा
 3 चम्मच वनस्पती घी या तेल 
नमकस्वाद अनुसार 
अजवायन 
कली मिर्च पाउडर 
खाने का सोडा 
तलने के लिए तेल 
पानी 

नमक पारे बनाने के लिए आटा कैसे गूथे   

नमक पारा बनाने के लिए सबसे पहले हम आटे का एक डो  तैयार करेंगे आटे का डो बनाने के लिए हम सबसे पहले दो कप मैदे को एक बड़ी प्लेट में छान लेगे 
छाने हुए आटे में वनस्पति घी डालेंगे और आटे को घी के साथ अच्छे से मिक्स करेंगे इसे कम से कम तीन मिनट तक मिक्स करे गए ताकि घी के जो दाने होते है वो आटे में मिक्स हो जाये 
जब आटा और घी मिक्स हो जाये तो नमक खाने का सोडा कली मिर्च और अजवाइन डाल एक बार फिर मिक्स करले ताकि सारी सामग्री मिलजाए अब आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालेंगे इसे गूथने में ज्यादा पानी नहीं लगेगा  
इसलिए एक साथ ज्यादा पानी न डाले आटे को हम थोड़ा कड़ा गूथेंगे आटे को अच्छे से गूथिये जब आटा गूथ जाये तो उसे 10 से 20  मिनट मिनट के लिए कपड़े से ढक के रख देंगे 
20 मिनट बाद आटे को फिरसे अगुलियों से मसल कर मिलाये क्योकि आटा थोड़ा नरम हो जायेगा क्योकि नमक ने पानी छोड़ दिया है आटे की लोई बना ले अब चकले और बेलन में तेल लगा ले और लोर को अच्छे से मसल कर गोल कर के दोनों  हाथो के बीच में रख कर दबा दे चकले पर रख कर बेलन से पूरी से पतला बेल ले 
अब गैस को ऑन कर के कड़ाई को गैस पर रखे और कड़ाई को गैस पर रख कर तेल डाले गैस को मीडियम से भी कम करके रखे जब तक तेल गर्म हो रहा है हम पारो को काट लेगे जो पूरी बनाई थी उसको चोकर में थोड़ा लम्बा काट लेगे आप जैसा चाहे वैसा काट ले और जब तेल थोड़ा गर्म हो जाये तो पारे डाले  और सेकना शुरू करे गैस को उसी आंच पर रखना है ताकि परे अच्छे से सिके और खसखसे रहे 
जब पारे हलके सुनहरे हो जाये तो उन्हें एक प्लेट में सूती का कपडा बिछा कर उसमे निकल ले ताकी जो भी जाता तेल रहे गा वो कपडे में सोख लिया जाता है आप चाहे तो इन्हे  तुरत भी खा सकते है और बच्चो को लंच में भी रख सकते है 





 सुझाव 

अगर आप को तीखा पसंद है तो आप इसमें खड़ी लाल मिर्च को तोड़ कर मिला सकते है 
आटे गूथे समय एक साथ ज्यादा पानी न डाले 
आटा थोड़ा कड़ा गूथे 
नमक पारे बनाते समय मोन जरूर डाले 
नमक पारे सेकने के लिए गैस को थीम ा ताकि नमक पारे अंदर से अच्छे से सिक जाये और जले न 





Comments